सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और 2 वर्षीय बच्ची घायल, एक बच्ची की मौत
Palamu : रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गांव के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के गडेरिया डीह गांव निवासी लालचंद राम उम्र 34 वर्ष पत्नी मिनी देवी उम्र 29 वर्ष,पुत्री किट्टू कुमारी 2 वर्ष और मृतिका रानी कुमारी उम्र 6 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घायल लालचंद राम गढ़वा महिंद्रा शोरूम में काम करते हैं और गढ़वा में ही किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे।मंगलवार की शाम सभी परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर पड़वा थाना क्षेत्र के गडेरिया डीह गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कधवन गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।जिसमें बाइक से गिरकर सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रानी कुमारी को मृत घोषित कर दिया।वहीं अन्य घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।जहां इलाज के बाद भी तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर अज्ञात ट्रक की खोजबीन में जुट गए हैं। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




