सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक घायल, हालत गंभीर
Palamu : सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी मुस्लिम मियां के पुत्र नसरुद्दीन अंसारी उम्र 20 वर्ष बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि नसरुद्दीन अंसारी शनिवार की रात बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था।

इसी बीच रास्ते में सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सतबरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल घायल का इलाज मेदिनीनराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।




