
सड़क सुरक्षा आम जनमानस के लिए अतिम हत्वपूर्ण, अधिकारी संवेदनशीलता के साथ सड़क सुरक्षा को करें सुनिश्चित – उपायुक्त
लातेहार:उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के क्रम में सभी विभाग को निदेश का अनुपालन गंभीरता से सभी कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।उपायुक्त के द्वारा पथ निर्माण विभाग के सभी इकाइयों को अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले सड़कों को बेहतर बनाने एवं सभी बिसंगतियों को दूर करते हुए आवश्यक साइनेज लगाने का निर्देश दिया तथा जहां-जहां आवश्यक हो स्पीड लिमिट के साइनेज भी लगाने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में जिला परिवहन कार्यालय के सड़क सुरक्षा टीम को प्रत्येक माह होने वाली सड़क दुर्घटना का बिश्लेषण करने तथा दुर्घटना के कारणों के अनुरूप सभी बिभाग को कार्य करने का निदेश दिया गया। परिवहन विभाग के द्वारा सड़क दुर्घटना की विश्लेषण से ज्ञात होता है कि सड़क दुर्घटनाएं शाम 6:00 बजे से रात्रि के 9:00 बजे तक होती हैं, तथा अधिकतर सड़क दुर्घटना का शिकार 20-30 वर्ष के मोटरसाइकिल चालक होते है ऐसे में इस समय ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य सड़क सुरक्षा में लगे एजेंसीज बेहतर समन्वय के साथ काम करने की जरूरत है।आम जनों से अपील की गई है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें, उन पर कैमरे से सघन निगरानी की जा रही है। सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर सड़क सुरक्षा नियम के अनुकूल उन पर कार्रवाई एवं अर्थदंड दोनों अधिरोपित किये जा सकते हैं। उपायुक्त द्वारा स्वस्थ विभाग को 108 एम्बुलेंस के संदर्भ में कहा गया कि इसका रिस्पांस टाइम कम करें ताकि लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके।
ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कारवाई करने का निर्देश
पुलिस विभाग को ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कारवाई करने का निदेश दिया गया, अत्यधिक सड़क दुर्घटना वाले थाना क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना के साथ जाँच अभियान चलाने का निदेश दिया गया।
जिलेवासी यातायात के सभी नियमों का पालन करें यह सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कार्ययोजना के साथ सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जाँच करने एवं उचित कारवाई करने का निदेश दिया गया।
हिट एंड रन के सभी लंबित मामले का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निदेश दिया गया। कोलियारी क्षेत्रों में विशेष जाँच अभियान चलाते हुए बगैर ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग के परिचालन करने वाले वाहनों के बिरुद्ध नियमसंगत कारवाई करने का निदेश दिया गया।
सड़क सुरक्षा नियमों के संदर्भ में कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह निश्चित समय अंतराल पर लगातार बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों के संदर्भ में कार्यशाला एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम संचालित करें। इसके लिए एक कैलेंडर बनाए और उस कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का संचालन करें।नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहा के नो स्टोपेज़ जॉन और नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमसंगत कारवाई करने का निदेश दिया गया।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल, संबंधित पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी, अन्य सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।





