
सफलता हेतु परिश्रम और अभ्यास आवश्यक :अखिलेश
लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में बुधवार दिनांक 18. फ़रवरी 2026 को पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने अपने प्रवास के तीसरे दिन वंदना सभागार में भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई लघु मार्ग नहीं है।महाभारत काल के धनुर्धर महारथी अर्जुन से लेकर वर्तमान समय के भारत रत्न से सम्मानित मिसाइल मैन डॉ एपी जे अब्दुल कलाम के जीवन संघर्ष को भैया बहनों के सामने रखते हुए विभाग प्रमुख ने परिश्रम और अभ्यास के महत्व को रेखांकित किया।किस प्रकार लगातार अभ्यास से अर्जुन अपने समय के महान धनुर्धारी बने।वहीं गरीबी में संघर्ष करते हुए अखबार बेचने वाला एक बालक भारत के राष्ट्रपति पद को ही सुशोभित नहीं किया बल्कि एक महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन के नाम से जाने गए।विभाग प्रमुख श्रीमान अखिलेश कुमार ने आगामी वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए भैया बहन को प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं सभी आचार्य दीदी जी उपस्थित रहे।





