समाजसेविका बच्चन देवी का निधन, शोक की लहर, कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश की सासू मां एवं रोटरी स्कूल की सीनियर शिक्षिका अनिता वर्मा की माता थी बच्चन देवी

Palamu : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश की सासू मां एवं रोटरी स्कूल की सीनियर शिक्षिका अनिता वर्मा की माता समाजसेवी बच्चन देवी का सोमवार, 2 जनवरी को सुबह करीब 5 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची स्थित रामप्यारी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
बच्चन देवी अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और परोपकारी कार्यों के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, शुभचिंतक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुखद अवसर पर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत, महासचिव सियाशरण वर्मा, पलामू जिला अध्यक्ष नीतीश तिवारी, महासचिव अमित तिवारी सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, दर्जनों पत्रकारों, रोटरी स्कूल के निदेशक अनुग्रह नारायण शर्मा, स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका समेत कई राजनीतिक दलों, स्माजिक संगठनों के लोग समेत कई प्रबुद्ध लोगों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
रांची के हरमू मुक्तिधाम में इनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने भावभीनी विदाई दी। सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
बच्चन देवी का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।




