सरयू जामा मस्जिद और मायापुर में अलविदा नमाज़ अदा, ईद की नमाज़ को लेकर तैयारियां पूरी

गारु :पवित्र माहे रमज़ान के आखिरी जुम्मा के अवसर पर सरयू स्थित जामा मस्जिद और गारु प्रखंड के मायापुर में अलविदा नमाज़ अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और अकीदतमंदों की भीड़ मस्जिद परिसर में उमड़ पड़ी।नमाज़ से पूर्व इमाम साहब ने अपने बयान में रमज़ान की फजीलत पर प्रकाश डालते हुए सब्र, भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमज़ान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है, जो लोगों को नेक राह पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है।अलविदा जुम्मा की नमाज़ के दौरान पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया मस्जिद परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।बताया गया कि सरयू एवं गारू प्रखंड के मायापुर बड़ी में शनिवार सुबह 8:30 बजे ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की जाएगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!