
सर्वदलीय समिति ने धूमकुड़िया भवन निर्माण का किया विरोध
मनिका:प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन परिसर मे धूमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर सर्वदलीय समिति ने कड़ा विरोध जताते हुए निर्माण स्थल के चयन प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़ा किया है।शुक्रवार को निर्माणस्थल पर पहूंचे सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा की मनिका प्रखंड मुख्यालय मे लोहिया भवन सभी जाति धर्मो के लिए सर्वाजनिक स्थल है।उक्त भवन परिसर मे सभी जाति धर्मो के लोग मांगलिक कार्यो मे इसका उपयोग करते है।आगे उन्होंने कहा की विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा पुर्व मे लोहिया भवन का मरम्मति कार्य व चहारदिवारी निर्माण कार्य इस उद्देश्य से कराया था कि लोहिया भवन का उपयोग लोग बैठक के साथ साथ सर्वाजनिक कार्य मे परिसर व भवन का उपयोग कर सके।परंतु कुछ स्थानीय लोग अपने मन से लोहिया भवन के परिसर मे धूमकुड़िया भवन का निर्माण करा रहे है।इससे लोहिया भवन का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। इतना ही नही मरम्मत किये गये भवन का कब्जा कुछ लोगो के निजी हाथो मे चला गया है।शादी ब्याह के साथ साथ बैठक मे उपयोग करने के बदले पैसो की वसुली कर अपने जेब मे डाल रहे है।जबकी पूर्व मे लोहिया भवन की चाभी प्रखंड कार्यालय के अधीन रहता था।जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति हुआ करता था।वही स्थानीय भाजपा नेता लव कुमार दुबे ने लोहिया भवन परिसर मे धूमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा की लोहिया भवन मनिका प्रखंड का भविष्य है।पुर्वजो के द्वारा लोहिया भवन का निर्माण इस उद्देश्य से कराया गया था की मनिका प्रखंड के सभी वर्ग के लोग इस भवन का उपयोग मांगलिक कार्य के साथ बैठक के लिए उपयोग कर सके।परंतु कीस परिस्थिति मे लोहिया भवन परिसर मे धुमकोड़िया भवन की स्वीकृती प्रखंड प्रशासन के द्वारा दिया गया जांच का विषय है।इसपर जिले के उपायुक्त को संज्ञान लेने की आवश्यकता है,मौके पर ग्राम प्रधान रजत कुमार,सांसद प्रतिनिधि अंकित कुमार,(गोलू)बलि यादव,राजद नेता जितेंद्र यादव गोपाल प्रसाद,श्यामप्रकाश गुप्ता,अशोक प्रसाद सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





