ससुराल पक्ष पर नवविवाहिता शगुफ्ता प्रवीण को मार कर फेंक देने का आरोप

DIJITAL DESK – UNITED PALAMU

मोहम्मदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के लिए चुनौती बनी लापता नवविवाहिता की खोज करना

PALAMU : पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज थाना के करारिया गांव निवासी इस्लामुद्दीन अंसारी के पुत्र मोहम्मद फिरदौस अंसारी के साथ यूपी के अजीमुद्दीन अंसारी ने अपनी पुत्री शगुफ्ता प्रवीण की शादी 8 अक्टूबर 2025 को की थी। ठीक दो माह बाद शगुफ्ता प्रवीण के ससुराल के लोग नवविवाहिता के गायब हो जाने की बात कह रहे हैं। यह खबर शगुफ्ता प्रवीण के पिता अजीमुद्दीन अंसारी को मिली तो वह यूपी से सीधा मोहम्मदगंज थाना पहुंच कर सूचना दी।थाना के द्वारा आवेदन नहीं लेने पर अजीमुद्दीन अंसारी अपने भाई के घर हुसैनाबाद के ऊपरी कला रुक गए। इस बीच नवविवाहिता शगुफ्ता प्रवीण के हैदरनगर निवासी नंदोई नसीम अंसारी ऊपरी कला जाकर धमकी दी। उसने कहा कि तुम्हारी बेटी मर जाएगी तो क्या होगा ? हमलोग जमानत करा लेंगे। जिसका वीडियो अजीमुद्दीन अंसारी के फोन में है।

परिजनों का आरोप : शगुफ्ता प्रवीण को किया जाता था प्रताड़ित

नवविवाहिता के पिता अजीमुद्दीन अंसारी ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि उन्होंने शगुफ्ता प्रवीण की शादी में तीन लाख नगद जेवरात समेत 15 लाख रुपए का उपहार दिया था। शगुफ्ता प्रवीण घर के सभी लोगों से फोन पर ससुराल के लोगों के संबंध में बताती थी। उसे प्रताड़ित किया जाता था। अजीमुद्दीन अंसारी ने लिखा है कि उनके समधी इस्लामुद्दीन अंसारी का फोन 7 दिसंबर को आया की उनकी पुत्री भाग गई है।जबकि 6 दिसंबर 2025 को अजीमुद्दीन अंसारी को उनकी पुत्री शगुफ्ता ने रात्रि 8:45 बजे फोन किया था। वह घबराई हुई थी। इस संबंध में वरीय अधिकारियों से मिलने के बाद मोहम्मदगंज थाना में केस नंबर 96/2025 दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस कर रही है जांच : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!