सहायक अध्यापकों ने अपनी समस्याओं से डीएसई को कराया अवगत

Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार: सहायक अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में शनिवार को डीएसई गौतम कुमार साहू से मुलाकात की। इस दौरान मोर्चा ने जिले में कार्यरत सहायक अध्यापकों के विभिन्न समस्याओं ईपीएफ का लाभ टेट विसंगति आकलन पास को बढ़ा हुआ, मानदेय जनवरी से चार फीसदी की बढ़ोतरी इसी माह से लागू कराने, बुजुर्ग या बीमार सहायक अध्यापकों को नजदीक के विद्यालय में प्रतिनियोजित करने आदि पर ध्यान आकृष्ट कराया। मौके पर डीएसई गौतम कुमार साहू ने अध्यापकों से कहा कि आपकी सारी समस्या को इसी माह निदान कर दिया जाएगा। आप सभी जो जिम्मेवारी मिली है उसे सही से निर्वहन करते रहे। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सह चंदवा अध्यक्ष बेलाल अहमद दिनेश ठाकुर सहायक आचार्य सह पूर्व महासचिव अनूप कुमार जिला संयोजक पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!