सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी

Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के फलस्वरुप बुधवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में धनबाद भोपाल (त्रिसाप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 01631/01632 को जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा एवं सांसद के निजी सचिव अलख दुबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। उक्त ट्रेन के परिचालन से पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू एवं गढ़वा वासियों को सीधे भोपाल एवं धनबाद के लिए यातायात सुगम होगी।

साथ ही सांसद के प्रयासों से बहुत जल्द पलामू वासियों को अयोध्या एवं लखनऊ तक की सीधी ट्रेन पुरलिया आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ होने वाली है। जिसका शुभारंभ बहुत जल्द सांसद के द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ईश्वरी पांडेय, रेलवे एटीएम सुबोध पाण्डेय, रेलवे ट्रैफिक इंचार्ज अनिल तिवारी, स्टेशन मास्टर उमेश कुमार, अविनाश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, आनन्द सिंह, ब्रह्मदेव चौधरी, सुनील पांडेय, रोहित पाठक, सूर्यकांत पासवान, नवीन पांडेय, विकास कुमार सहित रेलवे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!