
सांसद खेल महोत्सव के दौरान विजयी खिलाड़ियों को सांसद वीडी राम ने किया सम्मानित
Palamu : मेदिनीनगर शहर के टाउन हॉल में सांसद खेल महोत्सव के दौरान विजयी खिलाड़ी प्रतिभागियों को समानित करने के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न खेल में विजयी खिलाड़ियों को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रथम मेयर अरूणा शंकर, मंगल सिंह, लवली गुप्ता, सोमेश सिंह, मीडिया प्रभारी शिवकुमार मिश्रा, चैनपुर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय, मेदिनीनगर सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, अविनाश वर्मा,परशुराम ओझा समेत भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता समेत सैकड़ो खिलाड़ी मौजूद थे।





