सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड प्रमुख ने पलाश दीदी कैफे का किया उद्घाटन

Rahul Kumar @united palamu

Latehar :जेएसएलपीएस (झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी) के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिका परिसर में पलाश आजीविका दीदी कैफे का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने फीता काटकर कैफे का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने कहा कि पलाश दीदी कैफे ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से महिला समूहों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भारती, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, मनिका पंचायत के मुखिया सतेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे।साथ ही महिला समूहों से जुड़ी आजीविका सखी मंडल की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पलाश दीदी कैफे की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!