
सीआरपीएफ़ के 87वें स्थापना दिवस पर 11वीं बटालियन ने किया रक्तदान
लातेहार: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक कैंपस परिसर में 11वीं बटालियन CRPF की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट याद राम बुनकर ने किया।इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने मानव सेवा का संकल्प लेते हुए रक्तदान किया। ब्लड बैंक टेक्नीशियन विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में 24 जवानों ने रक्तदान किया, जबकि कई जवान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि इसका कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और यह जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकता है।मौके पर कमांडेंट याद राम बुनकर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमूल्या कूजुर, द्वितीय कमान अधिकारी पितबासा पंडा, उप कमांडेंट मुकेश कुमार, सहायक कमांडेंट डॉ. पाटे सुभम विवेक, निरीक्षक ललन कुमार रंजन, निरीक्षक/आरओ वतनचंद सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने भी CRPF की इस पहल की सराहना की।






