सैप जवान मनोज पांडे को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Palamu : रांची में प्रतिनियुक्त सैप के जवान मनोज पांडे, जो पलामू जिला के बड़कागांव के रहने वाले थे। छुट्टी में अपने घर आए हुए थे।सोमवार की देर रात पोखरहा में सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। आज पुलिस लाइन में उनको अंतिम सलामी के साथ समानपूर्वक शव को उनके पैतृक गांव बड़कागांव भेजा गया। मालूम हो की कल देर रात वह अपने पैतृक गांव बड़कागांव से होलिका दहन करके डाल्टनगंज रेड़मा श्री राम पथ वाले घर पर आ रहे थे।रास्ते में सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। सलामी कार्यक्रम में परिचारी प्रवर शह पुलिस निरीक्षक सुरेश राम,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार एवं सूबेदार जुरेंद्र शोए, पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, सचिव लालू उराव एवं पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं पुलिस एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं रिटायर्ड आर्मी बृजेश शुक्ला सहित अन्य पलामू पुलिस पदाधिकारी व जवानों के द्वारा उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!