सोरहर-मोरहर नदी पर 4 करोड़ की लागत से बन रहे पुल में भारी अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश
आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य को रोका और उच्च स्तरीय जांच करने का किया मांग

नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के अंतर्गत छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा के रास्ते को जोड़ने वाली सोरहर-मोरहर नदी, जो विशुनपुर पंचायत के सीमा के अंतर्गत आता है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में पथ प्रमंडल विभाग डाल्टेनगंज के द्वारा लगभग 4 करोड़ 65 लाख की लागत से पुल का निर्माण करने के लिए स्वीकृति मिली। पुल का निर्माण कार्य अभी भी कार्य प्रगति पर चल रही है। लेकिन संवेदक के द्वारा नव निर्माण पुल कार्य में भारी अनियमिता बरती जा रही है।
बताते चलें कि संवेदक के द्वारा मनमानी कार्य एवं घटिया सरिया,बालू ,सीमेंट लगाया जा रहा है। कार्य को घटिया कराया जा रहा है।
ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर संवेदक के द्वारा पुलिस प्रशासन बुलाने की धमकी दिया जाता है। इस लिए ग्रामीण लाचार और विवश होकर चुपचाप रहें, इसका फायदा उठाते हुए अपने मनमानी तरीके से कार्य किया। उजागर हुआ कि पुल की छत ढलाने के एक दिन बाद छत में दरार आ गई। इसके बाद विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती,भाजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह उप मुखिया अजय कुमार सिंह को ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई। सूचना के बाद मुखिया जितेंद्र कुमार भारती के नेतृत्व करीब सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कार्य स्थल पर पहुंचकर कार्य को देखा गया तो पुल में दरार मिली। इसी को देखते हुए ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोशित हो गए।
आक्रोशित लोगों ने जमकर संवेदक सहित पथ प्रमंडल विभाग डाल्टेनगंज के अधिकारियों के खिलाफ नाजेबाजी करते हुए पुल निर्माण कार्य को रोक दिया गया। कार्य रोकने के पथ प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के द्वारा कार्य को जांच किया गया। जांच के क्रम सहायक अभियंता आनंद कुमार व कनीय अभियंता संजीव कुमार तिवारी ने पत्रकार से कुछ भी बताने से मुकर गए।
पुल निर्माण कार्य में समयानुसार विभाग के द्वारा पैनी नजर रहती तो संवेदक के द्वारा कार्य में भारी अनियमिता जो हुई शायद नहीं होती। और नहीं तो अधिकारी भी इसमें संलिप्त होने का प्रतीक दिख रहा है।
बताते चलें कि पुल के दोनों तरफ गार्डवाल का निर्माण कराया जा रहा है जो सड़क की ऊंचाई से काफी निचा में बनाया जा रहा है। बरसात के मौसम में आधा से अधिक सड़क बह जाएगी। ग्रामीणों ने झारखंड सरकार के मंत्री सह छतरपुर पाटन विधानसभा के विधायक राधा कृष्ण किशोर से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग किया। अगर जांच नहीं होगा तो धारण प्रदर्शन करने का बाध्य होगें।
मौके पर मिथलेश कुमार यादव,गंगा सिंह,राजन कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह, संतन राम, वीरेंद्र सिंह के अलावा काफी संख्या ग्रामीण मौजूद थे।




