स्व. भगेडन राम के श्रंद्धाजलि सभा में पहुंचे कई दिग्गज

नौडीहा बाजार (पलामू) : छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के नौडीहा बाजार प्रखंड के अति सुदूरवर्ती पंचायत शाहपुर के मग़राडीह निवासी स्व. भगेडन राम का श्रंद्धाजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में नौडीहा बाजार प्रखंड के रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक,शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विंदा कुमार साव, बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार,उपाध्यक्ष अजय कुमार,पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष विश्वप्रेम कुमार,बीस सूत्रीय सदस्य नीतीश कुमार, अवकाश प्राप्त शिक्षक लखन राम, राजदेव राम, शिक्षक विजय कुमार ,विनय कुमार के अलावा पत्नी मुसनी देवी,पुत्र सुनील कुमार ,बहु प्रभा देवी, संगी संबंधी परिवार सिपाही रामजीत कुमार ने संयुक्त रूप स्व भगेडन राम के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम के शुरुआत की। मौके पर शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विंदा कुमार साव ने कार्यक्रम में संबोधन करते हुए कहा कि माता पिता के सेवा करना पहली प्राथमिकता होगी। क्योंकि माता पिता देवतुल्य है। इनकी सेवा करना कर्तव्य बनाता है। वहीं पर मौजूद रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविन्द राम शिक्षक ने कहा कि अपनी क्षमता के अनुसार कार्यक्रम करने की बात कहा है। बौद्ध पद्धति से कार्यक्रम करने के लिए आम जनमानस से अपील किया है। श्राद्ध कार्यक्रम में फ्यूल खर्च न करें बचत राशि से अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने की सलाह दिए। उन्होंने कहा कि कर्जा ने निजात मिलेगा। इस मौके पर रामाशीष कुमार शिक्षक, सुरेन्द्र कुमार,संजीव कुमार, अरुण ,चंदन, कौशल,राजू कुमार शिक्षक समेत काफी महिला पुरुष मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!