हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना अंतर्गत पंचमुहान चौक के पास अवस्थित गोल्ड हाउस दुकान के मालिक रंजीत कुमार सोनी को गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा पिछले दिनों फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस संबंध में दुकान मालिक द्वारा शहर थाना में लिखित आवेदन दिया गया। जिसके आधार पर शहर थाना कांड संख्या–553/2025, दिनांक 21.12.2025 दर्ज किया गया।

विशेष छापामारी दल का किया गया था गठन

कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 25.12.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल द्वारा कांग्रेस भवन के समीप स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन भवन में छापामारी कर दो अपराधियों को हथियार एवं जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में गैंगस्टर प्रिंस खान से मोबाइल के माध्यम से बातचीत करना स्वीकार किया है। अभियुक्तों ने बताया कि सोना दुकान के पास बाजार में दहशत फैलाने एवं फायरिंग करने हेतु प्रिंस खान द्वारा दिनांक 22.12.2025 को अभियुक्त मो० नाजीम के खाते में ₹24,000/- की राशि भी भेजी गई थी। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने प्रिंस खान का संपर्क नंबर यूट्यूब न्यूज़ चैनल ‘जो प्रेम सिंह, चतरा’ से संबंधित धमकी भरे समाचार के माध्यम से प्राप्त किया था।

फायरिंग की योजना बना रहे दो अभियुक्त अरेस्ट

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त दिनांक 25.12.2025 को सोना दुकान के पास फायरिंग की योजना बना रहे थे। इसी दौरान उन्हें हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्तों ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चतरा इंटरगंज क्षेत्र में भी कुछ लोगों के साथ मिलकर दहशत फैलाने हेतु फायरिंग करने के निर्देश प्रिंस खान द्वारा दिए गए थे।अभियुक्तों के पास से बरामद आग्नेयास्त्र एवं गोली के संबंध में अलग से शहर थाना कांड संख्या–557/2025, दिनांक 25.12.2025, धारा 111(बी) बी०एन०एस० एवं 25(1-बी)/ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जप्त सामान का विवरण

  1. देशी कट्टा – 02
  2. जिंदा गोली – 02
  3. मोबाइल फोन – 02
  4. लोहे का छोटा पाइप – 01
  5. सोना दुकान की पर्ची (अभियुक्त के नाम से) – 01
  6. वैगनार कार रजि० नं० JH01BM-0857
  7. पल्सर मोटरसाइकिल रजि० नं० JH01FC-8052

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता

  1. मो० नाजीम, उम्र 25 वर्ष, पिता – स्व० मो० हकीमुद्दीन (अपराधिक इतिहास: शहर थाना कांड संख्या–193/2024, दिनांक 30.05.2024, धारा 307/120(बी) भा०द०वि० एवं 25(1-बी)/ए/26/35 आर्म्स एक्ट)
  2. मुर्तजा अंसारी, उम्र 28 वर्ष, पिता – मो० इस्लाम अंसारी दोनों साकिन – पहाड़ी मुहल्ला, थाना शहर, जिला पलामू।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!