हमीदगंज में युवक ने लहराया तलवार, अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने युवक को पड़कर भेजा शहर थाना

Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सटे हमीदगंज मोहल्ला से पुलिस ने एक युवक आमिर को तलवार के साथ पकड़ कर उसे शहर थाना भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि आमिर हमीदगंज मोहल्ला निवासी अमित कुमार के घर के पास नशा का सेवन कर रहा था।अमित कुमार के विरोध करने पर आमिर, अमित कुमार के परिजनों से उलझ गया। जिसके बाद आमिर तलवार लेकर आया और मोहल्ला में तलवार भांजने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई।

जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अपने होमगार्ड जवानों के साथ पहुंच कर आमिर को तलवार के साथ पकड़ कर उसे शहर थाना भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!