
हाथी का दांत साबित हो रहा है हरैया का जल मीनार, अधिकारी मौन
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के अति सुदूरवर्ती पंचायत शाहपुर के हरैया, मग़राडीह गांव में हरैया तीन मुहान के पास तीनों जल मीनार खराब पड़ा हुआ है। जबकि हरैया में करीब अनुसूचित जाति व जनजाति के लोग रहते है। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार विगत तीन माह से खराब है। बताते चलें कि लोगों का कहा है कि पंचायत के मुखिया,जन प्रतिनिधि से कई बार आग्रह किया है। लेकिन पंचायत के मुखिया, जन प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है। इससे प्रतीत होता है कि कार्य एजेंसी के द्वारा घटिया तरह के मोटर पंप और स्टार्टर लगाए गए हैं। इसमें संवेदक के द्वारा जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी में मोटी रकम का लेन देन उजागर प्रतीत होता है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग गांव के बाहर से पानी लाने के लिए विवश हैं। स्थानीय अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। पेयजल के लिए यहां के लोगों को तरसना पड़ रहा है।





