हिन्दू नववर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी

Palamu : चैत्रशुक्ल प्रतिपदा हिंदु नववर्ष शुरू होने के साथ ही हमीदगंज बीएन कॉलेज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का नेतृ्त्व प्राचार्य अंजनी सिन्हा कर रही थी। वहीं प्रभात फेरी में स्कूल के प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं ऋषिकेश दुबे,राजू तिवारी,रितेश कुमार,वेद प्रकाश,अजीत वर्मा,हिमांशु चौबे,अनूप मिश्रा,अंजनी सिन्हा,सुसीला कुमारी,रंजना कुमारी,वंदना कुमारी के अलावे स्कूल के छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से शामिल थे।

स्कूल से निकल कर प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मुहल्लों से गुजरते हुए प्रभात फेरी सहित्सय समाज भारत माता चौक तक पहुंचा। मौके पर छात्रों द्वारा नववर्ष को लेकर लगाएं जा रहे नारे एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम,अन्न जहां का हमने खाया, पानी जहां का हमने पीया के अलावे मां भारती के जयकारों के साथ कई नारे लगाएं जा रहे थे।

हिंदु नव वर्ष के मौके पर निकले प्रभात फेरी की अगुवाई स्कूल के बैंड पार्टी का वेश धरे छात्रों द्वारा किया जा रहा था।कड़ी धूप के बावजूद छात्रों का उत्साह प्रभात फेरी में देखने को मिला।

इस दौरान प्रभात फेरी शहर के जिन-जिन रूटों से हो कर गुजरी, उन रूटों पर लोगो के द्वारा छात्रों शिक्षकों के बीच पेयजल बिस्कुट,सरबत का वितरण किया जा रहा था।

शहर भ्रमण के बाद विद्या मंदिर का प्रभात फेरी वापस स्कूल पहुंच कर समाप्त हुआ। मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने कहा कि पूरा भारत एक जनवरी को नववर्ष मनाता है लेकिन हिंदु नववर्ष की शुरूआत मार्च के अंतिम सप्ताह के दिन से किया जाता है जब चैत दुर्गापूजा की शुरूआत होती है।उन्होंने कहा कि इस आयोजन की तैयारी कई दिनों से की जा रही थी।इसमें कई लोगों को सहयोग मिला है।वही प्रभात फेरी में सैकड़ो छात्र छात्राएं शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!