हुसैनाबाद में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी गांव में एक महिला संध्या देवी उम्र 24 वर्ष की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर संध्या की हत्या करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में मृतिका के पिता चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल गांव निवासी अमरदेव चौधरी ने बताया कि उनकी पुत्री संध्या देवी का विवाह 2023 में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी स्वर्गीय हरि चौधरी के पुत्र रविंद्र चौधरी से हुई थी। शादी के 6 महीना बाद दहेज को लेकर संध्या के साथ ससुराल वाले हमेशा मारपीट और गाली गलौज करने लगे। जिसके वजह से संध्या काफी परेशान और चिंतित रहती थी।
अमरदेव चौधरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे सूचना मिला की दहेज को लेकर फिर से ससुराल में देवर प्रदीप चौधरी,नंदोसी बीरेंद्र चौधरी ननद प्रतिमा देवी और सास मूर्ति कुंवर ने मिलकर हमारी पुत्री संध्या देवी का गला दबाकर हत्या कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर जब हम लोग हुसैनाबाद देवरी गांव पहुंचे तो देखा कि मेरी पुत्री संध्या कुमारी की मौत हो चुकी है। इसके बाद संध्या की मौत की सूचना हुसैनाबाद थाना की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले कीछानबीन में जुट गई।




