होली पर्व को लेकर पलामू के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Palamu : होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु 1 मार्च से 3 मार्च तक पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।होली पर्व को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अंचल अधिकारी हैदरनगर, पुनि सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद, दंगवार ओपी प्रभारी, हुसैनाबाद थाना, हैदरनगर थाना, देवरी ओपी एवं दंगवार ओपी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी एवं होली पर्व को लेकर प्रतिनियुक्त अतिरिक्त बल शामिल रहे। साथ ही हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी हुसैनाबाद तथा थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज एवं अनुमंडल अंचलाधिकारी, लेस्लीगंज के निर्देशन में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, पांकी एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

दंगवार ओपी क्षेत्र में हुसैनाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, ताकि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
पाटन थाना अंतर्गत ग्राम सूठा में पाटन थाना एवं किशुनपुर ओपी के पदाधिकारियों तथा पुलिस केन्द्र से उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की गई।
होली पर्व को लेकर रेहला थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
होली पर्व के अवसर पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भी फ्लैग मार्च किया गया, जिसमें थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।
होली को लेकर चौकस है पलामू पुलिस
पलामू पुलिस द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या कंट्रोल रूम 112 को दें।




