
अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 4 घायल : चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र की घटना
Chatara : चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में रविवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.ग्रामीण डर के मारे अपने घरों में दुबके हुए हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस की टीम सोमवार की सुबह गांव पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि चतरा जिले का कुंदा थाना क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। यहां टीपीसी उग्रवादियों का वर्चस्व है। घटना के पीछे कहीं न कहीं
वर्चस्व की लड़ाई भी हो सकता है। ऐसे, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि घटना का कारण क्या है ?





