
अगर आपके पास रुपया कम है तो खरीदें ये किफायती और मजबूत बाइक : Hero Splendor, TVS Radeon, Honda Shine 100, Bajaj Platina 100Bajaj Platina 100
Digital Desk – United Palamu
अगर आपका बजट कम है और Hero Splendor से सस्ती बाइक चाहते हैं, तो TVS Radeon, Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. जानिए इसके फीचर्स के बारे में
Hero Splendor Plus
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक है. लोग इसे अच्छे माइलेज, दमदार इंजन और कम खर्च की वजह से पसंद करते हैं. GST में कटौती के बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 73 हजार रुपये हो गई है. इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में 70 से 80 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है. लेकिन अगर आपका बजट और भी कम है, तो बाजार में कुछ ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो Splendor से भी सस्ती हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.
TVS Radeon
TVS Radeon इस लिस्ट की सबसे सस्ती बाइक है. इसे करीब 55 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें 109.7cc का इंजन दिया गया है, जो इस सेगमेंट में थोड़ा बड़ा माना जाता है. यह बाइक देखने में भी ठीक लगती है और इसके ऊंचे वेरिएंट में डिजिटल मीटर और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसका माइलेज लगभग 68 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर रहता है. कम कीमत और अच्छे फीचर्स की वजह से यह Splendor का मजबूत विकल्प बनती है.
Honda Shine 100
Honda Shine 100 उन लोगों के लिए अच्छी बाइक है, जो स्मूद इंजन और लंबे समय तक चलने वाली गाड़ी चाहते हैं. इसकी कीमत लगभग 62 हजार रुपये से शुरू होती है. इसमें 99cc के आसपास का इंजन मिलता है, जो करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है. होंडा की सर्विस और क्वालिटी पहले से ही लोगों का भरोसा जीत चुकी है, इसलिए ये Splendor के बराबर की बाइक मानी जाती है.
Bajaj Platina 100
Bajaj Platina 100 को Comfortable सस्पेंशन और High ग्राउंड क्लियरेंस के लिए जाना जाता है. इसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये से शुरू होती है. इसका 102cc इंजन अच्छा माइलेज देता है और खराब सड़कों पर भी राइड आसान रहती है. कम बजट और ज्यादा आराम चाहने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है.





