अजीत पवार के असामयिक निधन से आहत हूं : कमलेश

Haidernagar (Palamu)

पिछले 25 वर्षों से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ मेरा संबंध केवल राजनीतिक नहीं रहा, बल्कि वह परिवार जैसा आत्मीय रिश्ता बन चुका था। यह बातें उनके असामयिक निधन की खबर मिलने के बाद पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद में कही। उन्होंने कहा कि अजीत दादा ने
राजनीति के उतार–चढ़ाव में भी हमेशा अपने की तरह साथ दिया,जिसे भुला नहीं जा सकता। उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया और हर मोड़ पर मेरा हाथ थामे रखा।
उनका यूँ असमय चले जाना मेरे लिए सिर्फ सार्वजनिक क्षति नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और भावनात्मक आघात है।
वे एक सशक्त प्रशासक होने के साथ-साथ सरल, स्पष्ट विचारों वाले और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे।
उनके साथ बिताए गए वर्षों की स्मृतियाँ, संवाद और अपनापन हमेशा मेरे हृदय में जीवित रहेंगे।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना कि है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
और शोक संतप्त परिवारजनों, सहयोगियों व असंख्य समर्थकों को
इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!