
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से झामुमो नेता की मां की मौत
लातेहार:जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के बरनी ग्राम के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चिमो देवी (60) पति माते उरांव ग्राम कोमर निवासी की मौत हो गयी।मृतका झामुमो के प्रखंड सचिव की मां थी। बताया जा रहा है कि चिमो देवी बरनी के पास बालूमाथ जाने के लिए सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी।इसकी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वहां से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अविलंब बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, झामुमो नेता मो इमरान, साबिर अंसारी, ऐश्वर्या उरांव, सहित कई झामुमो कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।घटना पर शोक व्यक्त किया।पूर्व विधायक सह झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम, जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, सचिव सुदेश्वर सिंह आदि ने शोक प्रकट किया है।





