अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना मेरी प्राथमिकता: इंद्रदेव उरांव

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar: नगर पंचायत चुनाव को लेकर चंदनडीह वार्ड नंबर 14 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार इंद्रदेव उरांव ने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की समस्याओं और अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में भी वार्ड पार्षद रह चुके हैं और उस दौरान चंदनडीह क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे।इंद्रदेव उरांव ने बताया कि पिछले कार्यकाल में शुरू किए गए कई विकास कार्य आज भी अधूरे हैं, जिन्हें पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चंदनडीह एक पिछड़ा क्षेत्र है, जहां आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

चंदनडीह वार्ड 14 से इंद्रदेव उरांव ने किया जनसंपर्क, विकास को लेकर कही बात

क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोग भूमिहीन हैं। उनके पास न तो रहने के लिए जमीन है और न ही पक्का मकान। अब तक कई पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर वे पहले भी लगातार आवाज उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लातेहार परिषदन भवन में प्रवास के दौरान वे कुछ ग्रामीणों के साथ उनसे मिले थे और चंदनडीह की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की थी।

आवास, सड़क और बिजली पर रहेगा फोकस: पार्षद उम्मीदवार इंद्रदेव उरांव

इसके बावजूद आज भी क्षेत्र में सड़क, नाली और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है।अपने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए इंद्रदेव उरांव ने बताया कि उस समय लगभग 400 जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड उपलबद्ध कराया गया था, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के मुद्दों पर खरा उतरने का प्रयास करते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ सेवा करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2000 में क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के कारण आज भी कई लोग जर्जर मकानों की मरम्मत कर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार द्वारा गरीबों, विशेषकर आवास की समस्या, पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है। यदि जनता उन्हें दोबारा मौका देती है तो वे आवास, सड़क, नाली, बिजली और भूमिहीनों के पुनर्वास के लिए विशेष रूप से कार्य करेंगे।अंत में इंद्रदेव उरांव ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और चंदनडीह को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!