
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सेलेस्टीन कुजूर ने तेज किया जनसंपर्क,डूरूआ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मांगा समर्थन
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने के बाद जनसंपर्क अभियान भी जोर पकड़ने लगा है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी भी आपसी सौहार्द के साथ प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी भी आपसी सौहार्द के साथ प्रचार करते नजर आ रहे हैं।मंगलवार को डूरूआ क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के दौरान दो प्रत्याशी आपस में मिलते हुए हाथ मिलाते देखे गए। इस दृश्य को लेकर पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर चुनाव चिह्न ईंटे छाप के प्रत्याशी सेलेस्टीन कुजूर ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान यदि प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हो जाते हैं तो आपसी हालचाल जानना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि हम सभी केवल चुनाव तक प्रतिद्वंद्वी हैं, यह एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक लड़ाई है, जिसमें हर कोई अपनी किस्मत आजमा रहा है। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी किया।इसी क्रम में चुनाव चिह्न ईंटे छाप, क्रम संख्या 8 से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी सेलेस्टीन कुजूर ने अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है। वे शहर के सभी वर्गों के लोगों से मिल-जुलकर संवाद स्थापित कर रहे हैं और अपने विचारों से अवगत करा रहे हैं।मंगलवार को सेलेस्टीन कुजूर ने लातेहार के डूरूआ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर नगर के विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।सेलेस्टीन कुजूर ने कहा कि उनका लक्ष्य नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाना है, जिसके लिए जनता का सहयोग और विश्वास आवश्यक है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।नगर निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियानों से चुनावी वातावरण और अधिक गर्माता जा रहा है।





