अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, एक व्यक्ति की मौत, ड्राइवर सहित तीन घायल
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बाइक चालक को बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि महिला सहित लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के चेगौना गांव निवासी मोहम्मद हुसैन उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है वहीं घायलों में छतरपुर थाना क्षेत्र के चेगौना गांव निवासी नजरुल अंसारी उम्र 40 वर्ष और महिला सहित दो अन्य का नाम शामिल है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को मोहम्मद हुसैन टेंपो पर सवार होकर मेदनीनगर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में मोहम्मद हुसैन की मौत हो गई। जबकि घायल अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य रंजीत उर्फ फंटूश जायसवाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मोहम्मद हुसैन का पोस्टमार्टम अपने देखरेख में करवाया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात की।




