अमेरिकी सेना ने ईरान केस्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास गिराया 5,000 पाउंड का बम

Tehran : मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इज़रायल के बीच जंग लगातार जारी है। ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक किया है, जिसमें एंबेसी की एक इमारत में आग लग गई है। इज़रायल के तेल अवीव में भी ईरानी मिसाइल का मलबा गिरने से रेलवे स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल ने ईरान के दो प्रमुख शख्सियतों अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। दूसरी अमेरिका ने भी ईरान पर घातक हमला किया है। अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान पर 5,000 पाउंड के बम गिराए हैं।

US CENTCOM ने ट्वीट कर के बताया, कुछ घंटे पहले, अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के समुद्र तट पर ईरानी मिसाइल साइटों पर 5,000 पाउंड के डीप पेनेट्रेटर हथियारों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है। इन साइटों पर ईरानी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग के लिए खतरा पैदा कर दिया है।

दूसरी ओर इजरायल ने कहा कि उसने रात भर चले हमलों में दो सीनियर ईरानी सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया है जो ईरान के लिए एक बड़ा झटका है। इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा है कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और रिवोल्यूशनरी गार्ड बासिज फोर्स के चीफ जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया। युद्ध के पहले दिन हवाई हमले में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद से लारीजानी को देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था।

ईरान की सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेट्री अली लारीजानी और बासिज फोर्स के चीफ की मौत के ईरान भड़का हुआ है, उसने इजरायल पर लरीजानी की मौत का बदला लेने का ऐलान किया है। इसके लिए ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों का 61वां वेव लॉन्च कर दिया है जिसके तहत इजरायल ने एक के बाद एक कई मिसाइल इजरायल के तेल अवीव और दूसरे शहरों को टारगेट कर दागी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!