अरुणा शंकर की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने कसी कमर

Palamu : मेदिनीनगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय नेताओं ने कमर कस ली है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा वर्मा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के चुनावी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के अन्य मेयर प्रत्याशियों से बातचीत चल रही है। पार्टी का प्रयास है कि भाजपा से सिर्फ एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। बाकी जो लोग चुनाव मैदान में खड़े हैं, उनसे बातचीत करके एकमत बनाने की कोशिश की जाएगी। भाजपा का संगठन पलामू में मजबूत है। भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है। यहां पर कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगने के लिए मार्गदर्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। झारखंड के लिए भी बजट में स्थान दिया गया है। नारी सशक्तिकरण पर बजट में विशेष प्रावधान किया गया है।मालूम हो कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को है। अब चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी अपना चुनावी अभियान तेज कर देंगे। मालूम हो कि इस बार झारखंड में चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। इसके बावजूद भी सभी दलों ने अपना समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। सभी दल अपने समर्थित उम्मीदवारों को विजय माला पहनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इधर भाजपा के समर्थन के घोषणा के साथ ही भाजपा के समर्पित नेता और कार्यकर्ता अरुणा शंकर के जीत सुनिश्चित करने के लिए लग चुके हैं। मौके पर पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर और भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!