अरुणा शंकर ने किया सिंगरा और निमिया का दौरा, मिला अपार जन समर्थन
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम की भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को आज वार्ड नंबर 01 के सिंगरा ब्राह्मण टोला में डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और जनता जनार्दन का अपार आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मौके पर उन्होंने कहा कि आप सभी का यह अटूट विश्वास ही मेरी असली शक्ति है। पिछले कार्यकाल के अधूरे सपनों को पूरा करने और मेदिनीनगर को एक आदर्श शहर बनाने के संकल्प के साथ मैं पुनः आपके बीच हूँ। अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर की खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए आगामी 23 फरवरी को एयर कंडीशनर (AC) छाप के सामने वाला छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने निमिया में भी सघन दौरा किया। इस दौरान लोगों जुटी भीड़ ने अरुण शंकर से कहा कि एसी छाप पर अरुण शंकर को वोट देकर जरूर जिताएंगे। अरुणा शंकर के साथ लोगों का हुजूम साथ चल रहा था।





