
अविनाश देव ने “फटाफट एप” किया लॉन्च, कहा : अब सारी उपभोक्ता वस्तुएं घर पहुंचेगा फटाफट
Palamu : मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित जेएमपी कॉप्लेक्स में फटाफट ऐप लॉन्च हुआ। इस ऐप को बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के यूथ ब्रिगेड और संत मरियम आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर अविनाश देव ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि व्यस्त जिंदगी सीमित परिवार बढ़ी हुई जवाबदेही कर्तव्य पालन के बीच समय निकालना बमुश्किल कार्य है। ऐसी हालत में आवश्यकताएं की आपूर्ति तकनीकी सुविधा से ही की जा सकती है।महानगरीय जीवन तो पूरा का पूरा तकनीक पर टीका है। नमक से लेकर हर छोटी बड़ी रोजमर्रा के काम आने वाली समान ऐप के जरिए घर तक पहुंच रहा है। लॉन्चिंग के प्रोपराइटर रमाकांत जी ने अविनाश देव को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। श्री देव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया और बटन दबाकर ऐप को पर्दे पर प्रस्तुत किया। अविनाश देव ने कहा कि अब मेदिनीनगर शहर हर तकनीक से जुड़ रहा है। आदमी के हर सुविधा के मद्देनजर परिवहन ऐप जुगनू के बाद दैनंदिन की उपभोक्ता वस्तुएं हर घर तक पहुंचने के लिए फटाफट ऐप को लॉन्च किया गया। वही दर, वही समान, तीस मिनट के अंदर आपके दरवाजे पर हाजिर हो जाएगा। आपकी व्यस्तता अब आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका भरपूर उपयोग करें और लाभ लें। इस मौके पर देवम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर प्रवीण दुबे ने फटाफट ऐप के इतिहास, भूगोल एवं करोना काल में कैसे उपयोगी सिद्ध हुआ इस पर चर्चा किए और अपनी बात रखे। इनके साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति गरिमामई रही।





