
अवैध अफीम की खेती पर नौडीहा बाजार पुलिस ने चलाया डंडा
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड थाना क्षेत्र के चौखड़ा के जंगली क्षेत्र के करीब 2.5 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम पोस्ता की खेती को नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार को टीम गठित कर नष्ट किया गया। यह करवाई नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक अधिनियम के तहत करवाई की गई। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं तस्करी के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के संलिप्त लोगों को पहचान कर उनके विधि के तहत करवाई की जाएगी। पलामू पुलिस ने आम जनमानस लोगों से अपील किया है कि मादक पदार्थ से संबंधित किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल स्थानीय थाना को सूचना दें। ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने में प्रभावी कदम उठा जा सके। उक्त मौके पर डगरा पिकेट प्रभारी सहित सरईडीह पिकेट प्रभारी के अलावा पुलिस बल के जवान मौजूद थे।





