असामाजिक तत्वों ने रेड़मा के समदा आहर में डाला जहर, कई मछलियां मरी
Palamu : बचपन से हम सुनते आ रहे हैं कि मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है. मगर जब वही पानी उनकी मौत का कारण बन जाए तो मछलियां कहां जाएंगी? एक ऐसा ही मामला शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा समदा आहर में देखने को मिला है। समदा आहर के तालाबों में एक के बाद एक मछलियां मर रही हैं। जिससे स्थेनीय लोग परेशान हैं।

शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा समदा आहर में असामाजिक तत्वों के द्वारा मछली को मारने के लिए जहर डाल दिया गया है।जिसके वजह से आहर में मौजूद लाखों की मछलियां मर गई हैं। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैलने की वजह से महामारी फैलने की आशंका है। वही आहार में मछली के मरने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ समदा आहर के पास उमड़ पड़ी। लोगो ने पुलिस से असामाजिक तत्व की पहचान कर उस पर कार्रवाई करने की मांग किया है।