आईपीएल 2026 : कार्तिक व प्रशांत संयुक्त रूप से बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

Dijital Desk – United Palamu

Abu Dhabi : कार्तिक और प्रशांत संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. दोनों संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर खूब धन लुटाया. सीएसके ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 28.4 करोड़ रुपये में खरीदा, दोनों संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने डोमेस्टिक में धूम मचा रहे आकिब दार को 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा. देखें इस बार ऑक्शन में किन 7 अनकैप्ड खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा प्राइस मिला. चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा, उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद भी उन्हें खरीदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी. प्रशांत ने यूपी टी20 लीग और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया. सीएसके ने प्रशांत को ट्रायल में भी करीब से देखा था.जिसके बाद ही उनपर बड़ा दांव खेला.चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा के लिए भी 14 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए. कार्तिक के लिए भी हैदराबाद बोली लगा रही थी.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!