
आजसू समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी की तबीयत बिगड़ी, रिम्स रेफर हार्ट में ब्लॉकेज की पुष्टि, कार्यकर्ताओं में चिंता
लातेहार: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आजसू समर्थित प्रत्याशी (चुनाव चिह्न–ईंटे छाप) की अचानक तबीयत खराब होने पर बुधवार को उन्हें लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान चिकित्सकों ने प्रत्याशी के हृदय में ब्लॉकेज होने की पुष्टि की है। फिलहाल रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।प्रत्याशी की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद वे पुनः चुनावी गतिविधियों में सक्रिय होंगे।





