आधी रात को किया 216 ग्राम डोडा बरामद, पलामू पुलिस ने रचा इतिहास
Palamu : पलामू पुलिस ने 216 ग्राम डोडा बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलामू पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिन्द्र एक्सयूभी-500 में मादक पदार्थ डोडा ले जाया जा रहा है। जिसके उपरांत पुलिस अधीक्षक पलामू के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। मनातू थाना के गेट के पास मुख्य संड़क में रात्रि वाहन चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग का एक महिन्द्रा एक्सयूभी-500 जिसका रजिस्ट्रेशन नं०-UP 32JV 7373 से करीब 216 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। गाड़ी में दो व्यक्ति थें जिनका नाम पुछने पर क्रमशः (1.) संजीव शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष पिता हरचरण शर्मा ग्राम फरीदपुर मुहल्ला फर्राखपुर थाना फरीदपुर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) एवं (2.) निजामुद्दीन राईन उम्र करीब 44 वर्ष पिता स्व० रौफ राईन ग्राम थाना कांडी जिला गढ़वा पाया। दोनों को उक्त मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया तथा महिन्द्रा एक्स०यू०भी०-500 रजिस्ट्रेशन नं०-UP 32JV 7373 के साथ दोनों के पास से एक-एक मोबाईल फोन जप्त किया। दोनों अभियुक्तों से पुछ-ताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि ये लावालौंग, प्रतापपुर, कुन्दा एवं चतरा जिले के अन्य जगहों से डोडा खरीद कर उत्तर प्रदेश में बिक्री करते हैं।
उक्त संदर्भ में मनातू थाना कांड संख्या-15/2026, दिनांक-31.03.2026, धारा-15 (c) /29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर माननीय न्यायालय में उपस्थान हेतु भेजी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
- संजीव शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष पिता हरचरण शर्मा ग्राम फरीदपुर मुहल्ला फर्राखपुर थाना फरीदपुर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) एवं
- निजामुद्दीन राईन उम्र करीब 44 वर्ष पिता स्व० रौफ राईन ग्राम थाना कांडी जिला गढ़वा
गिरफ्तार अभियुक्त-निजामुद्दीन राईन का अपराधिक इतिहास
- तरहसी थाना काण्ड संख्या-100/2020, दिनांक-09.10.2020, धारा-15/25/27(A) एन०डी०पी०एस० एक्ट
- पांकी थाना कांड संख्या-51/2025, दिनांक-25.04.2025, धारा-309 (4) बी०एन०एस० ।
बरामगदी
- डोडा-216 किलोग्राम
- महिन्द्रा एक्स०यू०भी०-500
- दो मोबाईल
छापामारी दल
- पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन, पलामू ।
- पु०अ०नि० विक्की कुमार, थाना प्रभारी, मनातू थाना, जिला पलामू।
- पु०अ०नि० अशोक टोप्पो, मनातू थाना, जिला पलामू ।
- स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार
- स०अ०नि० मथुरा महतो एवं
- मनातू थाना रिजर्व गार्ड।



