आमजन को कानून से जोड़ने की तैयारी, 17–18 जनवरी को डीएलएसए आयोजित करेगा विशेष कार्यशाला

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष (डीएलएसए) शेषनाथ सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय वेश्म में प्रेसवार्ता कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डीएलएसए का एकमात्र उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पीडीजे ने बताया कि आगामी 17 एवं 18 जनवरी को लातेहार में पोक्सो अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को कानून की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न निःशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों को पहचान सकें और उनका उपयोग कर सकें।

पीड़ितों को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाना ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य : पीडीजे

पीड़ितों को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाना ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है। पीडीजे शेषनाथ सिंह ने कहा कि संयमित, ईमानदार और निःस्वार्थ भाव से कार्य कर के ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से द्वेष और स्वार्थ से ऊपर उठकर एक स्वस्थ, सशक्त एवं सुंदर समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, व्यवहार न्यायालय लातेहार के निबंधक उत्कर्ष जैन, वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!