
इंडियन सिनेमा का ग्लैमरस गर्ल सिमी ग्रेवाल बेतला व केचकी में कर चुकी है फिल्म की शूटिंग
Sanjay Prajapati @ United Palamu
Latehar : उद्योगपति रतन टाटा के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली, इंडियन सिनेमा का ग्लैमरस गर्ल और पुराने दौर में सिनेमा के पर्दे पर तहलका मचा कर युवाओं को मदहोश करने वाली सिमी ग्रेवाल का पलामू प्रमंडल के लातेहार से भी नाता रहा है।

केचकी और बेतला नेशनल पार्क के इलाके में सिमी ग्रेवाल ने की है सूटिंग
जंगलों-पहाड़ों, झील-झरनों और सुंदर वादियों के लिए मशहूर पलामू के केचकी संगम, बेतला नेशनल पार्क और चंदवा इलाके में सिमी ग्रेवाल ने तपती गर्मी और भीषण लू के थपेड़ों के बीच फिल्म की शूटिंग कर चुकी है।

बंगला फिल्म “अरण्ययेर दिन रात्रि” की सूटिंग में आई थी सिमी ग्रेवाल
सिमी ग्रेवाल 1968-69 में सत्यजीत रे की मशहूर बंगला फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की शूटिंग यहां की थी, जहाँ 44 डिग्री सेल्सियस जैसी भीषण गर्मी में उन्हें काम करना पड़ा था। इस फिल्म में उनके साथ शर्मिला टैगोर, सौमित्र चटर्जी, सुभेंदु चटर्जी, समित भांजा, रबी घोष, काबेरी बोस और अपर्णा सेन जैसे कलाकार भी थे। “अरण्येर दिन रात्रि” फिल्म में सिमी ग्रेवाल ने ‘दुली’ नाम की आदिवासी संथाल लड़की का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके करियर और भारतीय सिनेमा जगत में एक मील का पत्थर है।

1970 में रिलीज हुआ था “अरण्ययेर दिन रात्रि” फिल्म
अरण्येर दिन रात्रि फिल्म 1970 में रिलीज हुआ था। अरण्येर दिन रात्रि फिल्म की जब पलामू में शूटिंग हो रही थी, तो सभी लोग अलग-अलग जगह रह रहे थे, क्योंकि यहां जगह की कमी थी। सिमी ग्रेवाल और काबेरी बोस केड़ गांव में एक बंगले में रुके थे। सत्यजीत रे और सौमित्र चटर्जी अलग-जगह रुके थे. शर्मिला टैगोर, सुभेंदु चटर्जी और रबी घोष दूसरी जगह रुके थे. शर्मिला टैगोर चौकीदार के कमरे में रुकी थी। वहां एक वॉटर कूलर था. उस वक्त बहुत गर्मी थी. भीषण गर्मी के कारण सुबह 5.30 से 9 बजे तक और शाम में 3 बजे से 6 बजे तक शूटिंग होता था।

55 वर्षों के बाद 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दिखा सेमी ग्रेवाल का जलवा
साल 1970 की फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ को 55 वर्षों के बाद 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के कान्स क्लासिक सेक्शन में प्रदर्शित किया गया. इस कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिमी ग्रेवाल का खाश जलवा दिखा। सिमी ग्रेवाल ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार शुरुआत की, जहाँ वह सत्यजीत रे की फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ के पुनर्स्थापित संस्करण (4K रीस्टोरेशन) को प्रस्तुत करने पहुंची थीं, और उन्होंने डिजाइनर लियोन वाज़ (कार्लियो) द्वारा डिज़ाइन किया गया आइवरी रंग का एक खूबसूरत आउटफिट पहना था, जो टिकाऊ फैशन और भारतीय शिल्प कौशल का प्रतीक था।उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने दमदार और स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींचा. सिमी ग्रेवाल ने इस इवेंट में हिस्सा लिया, जिसे मशहूर फिल्म निर्माता वेस एंडरसन ने होस्ट किया. फिल्म की स्क्रीनिंग ने स्टार्स के लिए पुरानी यादें ताजा कर दी.

साल 1962 में सिमी ग्रेवाल का पहला फिल्म “टार्जन गोज टू इंडिया” हुआ था रिलीज
सिमी ग्रेवाल का पहला फिल्म 1962 में “टार्जन गोज टू इंडिया” रिलीज हुआ था। इसके बाद 1988 तक लगातार इनकी फिल्म आती रही। इन्होंने रुख़सत, सन ऑफ इंडिया, लव एंड गॉड , हथकड़ी, बीवी ओ बीवी, निशा, कर्ज़ , द बर्निंग ट्रेन, विद्यालय अध्यापक, एहसास, नाच उठे संसार, चलते चलते, कभी कभी, हाथ की सफाई, नमक हराम, अनोखी पहचान, अंदाज़, मेरा नाम जोकर, अरण्येर दिनरात्रि , साथी आदमी, दो बदन और तीन देवियाँ आदि फिल्मों में अभिनय किया।
रतन टाटा के साथ सिमी ग्रेवाल का रहा है मधुर रिश्ता

सिमी ग्रेवाल अब वृद्ध हो चुकी हैं लेकिन खूबसूरती में जरा भी कमी नहीं आई हैं. सिमी ग्रेवाल ने कई लोगों को डेट किया है, जिसमें एक नाम टाटा कंपनी के पूर्व मालिक और बिजनेसमैन रतन टाटा का है, जो 2024 में दुनिया को अलविदा कह गए. रतन टाटा संग उनकी लव-स्टोरी खूब सुर्खियां बटोरी।
सिमी ने एक इंटरव्यू में दिवंगत बिजनेसमैन संग अपने रिश्ते को कबूल कर चुकी हैं. इस वक्त उन्होंने कहा था कि रतन टाटा संग उनका लंबा रिश्ता रह चुका है. जानकारों की मानें तो सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा शादी भी करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश यह शादी नहीं हो पाई. उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर 10 अक्टूबर 2024 को सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया था। सिमी ग्रेवाल ने अपने एक्स अकाउंट से अपनी और रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर 2012 में ली गई थी, जब टाटा ग्रुप के दिवंगत चेयरमैन उनके टॉक शो में आए थे। उन्होंने रतन टाटा के निधन पर लिखा था, ‘वे कहते हैं कि तुम चले गए… तुम्हारा जाना बहुत बड़ा नुकसान और इसे सहना बहुत मुश्किल है… अलविदा मेरे दोस्त…रतन टाटा।’




