उत्तराखंड : बर्फबारी से माइनस 20 डिग्री पहुंचा तापमान, जम गया नदी और झरनों का पानी, बना खूबसूरत नजारा

देहरादून : यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेंं बर्फबारी के साथ ही छोटी नदियोंं का पानी जमने से यहां प्राकृतिक नजारे बेहद खूबसूरत हो गए हैं। मौसम भले ही सर्द हो, लेकिन प्रकृति का रूप हर किसी को सम्मोहित कर रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटकों से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की ओर से यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उत्तराखण्ड के ऊंचाई वाले सीमांत क्षेत्रों में प्रकृति सुंदरता अपने शबाब पर है। बरसात के बाद चारों ओर हरे भरे बुग्यालों के साथ ही खिले फूलों की महक चारों ओर फैले रही है। शीतकाल में बर्फवारी व पानी झरने, छोटी नदियाें का पानी जम गया है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान माइनेस 20डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे पानी जम गया है। बदरीनाथ धाम में बहता पानी और झरने जम गये है। पर्यटकों के लिए जमे पानी केे झरने आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटक स्थलों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारियों को पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!