उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध निधि योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, डीएमएफटी समीर कुल्लू के द्वारा उपायुक्त महोदय को जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं के अद्यतन स्थिति, स्वीकृत राशि, व्यय विवरण एवं भौतिक प्रगति की जानकारी से अवगत कराया गया।उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने तथा प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने, स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जिला अनाबद्ध निधि का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित विकास कार्यों को गति देना है, अतः सभी संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!