उपायुक्त ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य मंत्री उज्जवल झारखण्ड योजना (MUJY) एवं पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि ये दोनों योजनाएँ जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और सर्वसुलभ बिजली उपलब्ध कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता के साथ कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, सुदृढ़ बिजली-व्यवस्था के अलावा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने का निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता,अन्‍य संबंधित उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!