एसपी के आदेश पर रामनवमी ड्यूटी पर तैनात हैं शहर थाना के एसआई चंद्रशेखर कुमार यादव

PALAMU : पलामू एसपी के निर्देश पर रामनवमी पूजा के दौरान शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शहर थाना के एसआई चंद्रशेखर कुमार यादव मजिस्ट्रेट के साथ शहर के छहमुहान चौक के पास ड्यूटी पर डटे हुए हैं।

ड्यूटी के दौरान वह जुलूस में मौजूद शरारती तत्वों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। ताकि कोई भी के शरारती तत्व के लोग भीड़ में किसी के साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम ना दें सके। मौके पर उपस्थित एसआई चंद्रशेखर कुमार यादव ने कहा कि रामनवमी पूजा को लेकर कई सामाजिक संगठनों के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ी हुई है।

इस भीड़ में कई चोर और पॉकेटमार भी घूम रहे हैं। वह आस लगाए बैठे हैं कि कब हमें मौका मिले और हम लोगों के पर्स या पॉकेट मार कर फरार हो जाए। उन्होंने भीड़ में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि लोग अपने-अपने सामान का स्वयं सुरक्षा करें। पॉकेटमार और चोर से सावधान रहें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आपको दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!