
एसवीएम परीक्षा केंद्र में महिला वीक्षकों को किया गया सम्मानित
लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में रविवार को महिला दिवस पर संक्षिप्त कार्यक्रम में महिला वीक्षकों को सम्मानित किया गयाl विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा आकांक्षा प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनाया गया थाl परीक्षा की समाप्ति पर परीक्षा संचालन ड्यूटी में शामिल 12 महिला वीक्षकों को अंग वस्त्र और विद्या विकास समिति, झारखंड की वार्षिक पत्रिका “उत्सर्ग” भेंट कर सम्मानित किया गयाl विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य प्रमोद कुमार एवं मनीष कुमार सिंह और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, वरिष्ठ आचार्य ओंकार नाथ सहाय एवं दीपक कुमार शर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से महिलाओं का सम्मान किया।जिन महिला वीक्षकों का सम्मान हुआ उसमें संध्या रानी, रजनी तिग्गा, सविता कुमारी, मंजू कुमारी, प्रीति प्रिया, ज्योति बारला, अनिता कुमारी, पौलिना सांडिल, सुमिना मिंज, मार्गरेट एक्का, चिंतामणि कुमारी, विक्टोरिया तिग्गा शामिल हैl इस अवसर पर उपस्थित अन्य शिक्षकों को भी उत्सर्ग पत्रिका भेंट की गईl





