
एसवीएम में मंत्रोच्चार के साथ अग्निहोत्र कार्यक्रम संपन्न
लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में वंदना सहित अग्निहोत्र कार्यक्रम मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अरुण कक्षा के भैया अथर्व आर्या के अभिभावक सुजाता कुमारी एवं प्रभात कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों ने कहा कि यह विद्यालय प्रबंधन की एक सराहनीय पहल है, जो भैया-बहनों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों से भी जोड़कर रखती है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, नीलम अंबष्ठा, पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, रूबी कुमारी सहित शिशु वाटिका की सभी दीदीजी उपस्थित रहीं।





