ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता बढ़ती है: बैद्यनाथ राम


लातेहार:शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में राजहार मोड़ के पास अवस्थित शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर के 10 वें वार्षिक उत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 26 फरवरी को मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया।पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम व भाजपा  प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव ने नौ कन्‍या का पूजन कर भंडारा का शुभारंभ किया।मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता एवं सोहार्द बढ़ता है।ऐसे कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के सहयोग करते हैं और तन मन व धन से सहभागिता निभाते हैं, यह सामाजिक एकता को मजबूत करता है।श्री यादव ने भी आयोजन के मंदिर समिति के अध्‍यक्ष चंद्रेश्‍वर प्रसाद शौंडिक उर्फ चामू साव एवं समस्‍त सदस्‍यों को बधाई दी।इससे पहले त्रिभुवन पांडेय व राजेश्‍वर पाठक के द्वारा हवन व पुर्णाहुति की गयी।मौके पर मुख्‍य यजमान के रूप में पंकज कुमार सप्‍तनीक मौजूद थे।मंदिर समिति के अध्‍यक्ष चंद्रेश्‍वर प्रसाद शौंडिक उर्फ चामू साव ने बताया कि मंदिर के 10 वें वार्षिकोत्‍सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 24 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था।25 फरवरी को वेदी पूजन व पाठ किया गया।उन्‍होने इस आयोजन में तन मन व धन से सहयोग देने के लिए नगर वासियों के प्रति आभार प्रकट किया।आयोजन को सफल बनाने में विमला देवी, कामेश्‍वर  प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद,डा भोला प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, सुरेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, रंजीत कुमार, निशा आरपीडी, राहुल कुमार (आरपीडी), अमीत कुमार, रामा प्रसाद, राहुल रंजन,मुकेश प्रसाद,आदि सक्रिय हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!