
कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन
New Delhi : दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह-सुबह बारिश हुई। बारिश के कारण ठंड के और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कड़ाके की ठंड देखने को मिली थी। दिल्ली में बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। ये औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ये इस साल का सबसे कम तापमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।





