कड़ाके की ठंड, शीतलहर व घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत

हवाई और रेल सेवाओं पर पड़ रहा है घने कोहरे का असर

New Delhi : उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के साथ अब ‘घने कोहरे’ ने की जद में है. कोहरे ने रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार सुबह दृश्यता बहुत कम रही, जिसका सीधा असर हवाई और रेल सेवाओं पर पड़ा है.राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है और कई उड़ानों को डिले कर दिया गया है. इसके साथ ही घने कोहरे के कारण देश के तमाम राज्यों से दिल्ली आने वाली ट्रेन 5 घंटे तक की देरी से चल रही है.दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों (नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन) पर पहुंचने वाली 40 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं. नई दिल्ली आने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति5 घंटे से अधिक लेट: हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (5 घंटे 34 मिनट), भुवनेश्वर-तेजस राजधानी (4 घंटे 33 मिनट), रांची-नई दिल्ली राजधानी (4 घंटे 18 मिनट) लेट है.3 से 4 घंटे लेट: बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट (4 घंटे 15 मिनट), डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी (3 घंटे 18 मिनट), कर्नाटक सुपरफास्ट (3 घंटे), गीता जयंती एक्सप्रेस (3 घंटे 41 मिनट) लेट है. लेट चल रही अन्य ट्रेनें: वंदे भारत एक्सप्रेस (2 घंटे 15 मिनट), सचखंड एक्सप्रेस (2 घंटा), अमृतसर-नागपुर एसी सुपरफास्ट (1.5 घंटा) व शताब्दी एक्सप्रेस (1 घंटा) की देरी से चल रही हैं. हजरत निजामुद्दीन व आनंद विहार आने वाली ट्रेनों की स्थितिनिजामुद्दीन स्टेशन पर सिकंदराबाद दुरंतो 3 घंटे, कर्नाटक सुपरफास्ट करीब 3 घंटे और श्रीधाम एक्सप्रेस 2 घंटे 36 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, आनंद विहार स्टेशन पर पूर्वांचल से आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस व भृगु सुपरफास्ट भी डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंची.

आसमान में भी कोहरे का पहरा
कई फ्लाइट्स रद्द

घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से सुरक्षा कारणों के चलते विमानन कंपनियों ने दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों को जाने वाली कई प उड़ानें रद्द कर दी हैं. इनमें दिल्ली से हैदराबाद, वाराणसी, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, जोधपुर, चेन्नई और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण रूट्स शामिल हैं. रद्द की गई फ्लाइट्स में सबसे अधिक संख्या एयर इंडिया की है जबकि इंडिगो की भी कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि कम दृश्यता में विमान उतारना या उड़ान भरना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. हालांकि कंपनियों का दावा है कि यात्रियों को समय पर सूचना दे दी गई है.

यात्रियों की मुसीबत

कोहरे व देरी के कारण रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण ठंड के बीच छोटे बच्चों व बुजुर्गों के लिए घंटों इंतजार करना दूभर हो गया है.उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि कोहरे में कम दृश्यता के कारण लोको पायलट को सिग्नल नहीं दिखाई देते हैं ऐसे में सुरक्षा कर्म से ट्रेन की रफ्तार को धीमी रखनी पड़ती है जिससे ट्रेन विलंब हो रही है. हालांकि प्रयास किया जा रहा है की ट्रेन का संचालक निर्धारित समय से ही हो. यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह ट्रेन की स्थिति देखकर ही घर से निकलें, जिससे ठंड और इंतजार से बच सकें. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे का यह सितम जारी रह सकता है. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा प्लान करने से पहले स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!