
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर परसही पंचायत में हुआ झंडोतोलन
केंद्र सरकार देश की संपत्तियां बेच रही है: विधायक रामचन्द्र सिंह
sanjay prajapati @ united palamu
Latehar : कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज लातेहार जिला के परसही पंचायत में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामचन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया।इस अवसर पर विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे देश में घर-घर, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। रेल, भेल, सेल जैसी सार्वजनिक इकाइयों को पूंजीपतियों के हाथों सौंपा जा रहा है। इतना ही नहीं, जंगल और पहाड़ों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। अरावली पर्वत को अडानी को सौंपने की तैयारी इसका उदाहरण है।उन्होंने कहा कि देश और बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए सभी को जागरूक होकर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ना होगा।
मोदी सरकार को कांग्रेस 2029 में उखाड़ फेकेंगी : कामेश्वर यादव
जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर हर कार्यकर्ता अपने घर में झंडा फहराए और भाजपा सरकार को यह संदेश दे कि वर्ष 2029 में इस निकम्मी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। उन्होंने सभी से संकल्प लेने की अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ेंगे।
देश की सबसे पुरानी पार्टी है कांग्रेस : अमित यादव
युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। आज जरूरत है कि सभी एकजुट होकर इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश को कोई नई योजना नहीं दी, बल्कि पुरानी योजनाओं के नाम बदलने का ही काम किया है।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, हेसामूल अंसारी, मोती उरांव, अफरोज अंसारी, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, अख्तर अंसारी, सुनील प्रसाद, पुनीता देवी, मंजू देवी, रविंद्र उरांव, सुनीता देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




